नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय के परिसर एवं महाविद्यालयों में 25 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव आयोजित किया जाएगा।कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल ने इस आशय का आदेश जारी किया है।
बताते चलें कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे छात्र नेताओं ने तिथि घोषित नहीं करने पर विश्वविद्यालय मुख्यालय में आंदोलन शुरू कर दिया था। सोमवार से शुरू हुए आंदोलन में प्रदर्शन के बाद अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल की जा रही थी। इस दौरान गुरुवार देर रात्रि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है, कि शासन स्तर पर छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर तथा कॉलेजों में 25 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जिस पर कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से आंदोलित छात्रों से भूख हड़ताल समाप्त करने कीअपील की गई है। कुलसचिव ने बताया कि कुविवि में चुनाव को लेकर शासन से सहमति प्रदान की गई है। 25 अक्तूबर को चुनाव कराए जाएंगे।जल्द ही चुनाव की विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]