कुंभ मेला 2027 :  बड़ी तैयारी को करोड़ों रूपये की विकास योजनाओं को हरी झंडी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों और राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कुल 105 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का उपयोग सड़कों के निर्माण, सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों में किया जाएगा।

स्वीकृत योजनाओं के तहत कई धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार को भी मंजूरी दी गई है। इनमें भिकियासैंण नगर पंचायत स्थित हरूहीत मंदिर के लिए 93.36 लाख रुपये तथा द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 72.67 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

श्रम न्यायालयों में ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजन और महिलाओं के लिए अलग शौचालय एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु देहरादून, काशीपुर और हरिद्वार के लिए 1.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पर्यटन विभाग के अंतर्गत जनपद की रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के लिए 1.50 करोड़ रुपये की योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।

नगर विकास से जुड़ी परियोजनाओं में नगर निगम कोटद्वार में एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना हेतु 4.96 करोड़ रुपये, जबकि नैनीताल के रामनगर दीवानी न्यायालय में टाइप-3 आवास निर्माण के लिए 18.59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

कुम्भ मेला-2027 के तहत मायापुर में फायर स्टेशन के लिए 50 बिस्तरों वाले बैरक निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा 4.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

इसके अलावा शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पशु शवदाह गृह निर्माण, लीगेसी वेस्ट निस्तारण, कूड़ा वाहन एवं उपकरण क्रय जैसी परियोजनाओं के लिए नगर निकायों को कुल 48.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सड़क और अवसंरचना विकास के तहत देहरादून रायपुर क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए 7.76 करोड़ रुपये, रुद्रपुर शहर गाबा चौक से डीडी चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 13.73करोड़ रुपये तथा रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड में छेनागाड़-बक्सीर मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु 4.02 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

राज्य योजना के तहत नैनीताल, चम्पावत और रामनगर क्षेत्रों में पैदल मार्गों और सड़कों के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए भी करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति प्राप्त होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM pushkar singh dhami dehradun news Kumbh Mela 2027: Green signal for multi-crore rupee development projects; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज करोड़ों रूपये की विकास योजनाएं कुंभ मेला 2027 की तैयारी खबर सच है न्यूज देहरादून न्यूज पहाड़ की खबर विकास योजनाओं को हरी झंडी सीएम पुष्कर सिंह धामी हिंदी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More