लालकुआं पुलिस ने 1 किलो 390 ग्राम चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। अवैध चरस तस्करी मामले में लालकुआं कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने यहां सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को गांधी नगर बिंदुखत्ता गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 1 किलो 390 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 3 हजार रुपए आंकी जा रही है। उक्त कार्रवाई करने पर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को ₹5000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

पूरे मामले पर कोतवाली परिसर में प्रेसवार्ता कर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी पंकज भट्ट के द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और तस्करी करने वालों के खिलाफ धरपकड़ भी की जा रही है। इसी क्रम में एसपी क्राइम जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण एवं एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं अभिनय चौधरी के सफल पर्यवेक्षण में लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित एडीटीएफ की पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान गांधी नगर स्थित परचून की दुकान से अभियुक्त राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोरा पुत्र धन सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम बिंदुखत्ता उम्र 40 वर्ष जनपद नैनीताल के कब्जे से 1 किलो 390 ग्राम चरस जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 3 हजार रुपए आंकी जा रही है उसे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध लालकुआं कोतवाली में 48 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है जिसके विरुद्ध पहले भी आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी, कोतवाल डी आर वर्मा, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कॉन्स्टेबल आनंदपुरी, चंद्रशेखर, दयाल नाथ, कमल बिष्ट, महिला कांस्टेबल जया राणा एवं प्रियंका शाही मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news Lalkuan police arrested the accused with 1 kg 390 grams of charas Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More