जमीनों की रजिस्ट्री रुकी : सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार कार्यालयों के अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। प्रदेशभर के सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार कार्यालयों के अधिकारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से उत्तराखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का काम पूरी तरह ठप हो गया है। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।रजिस्ट्री, बैनामा और जमीन से जुड़े अन्य कार्य प्रभावित हो गए हैं।

यह विवाद उस समय बढ़ा जब देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर की उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी।इसके विरोध में राज्यभर के सब रजिस्ट्रारों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। हड़ताल पर गए अधिकारियों का आरोप है कि बिना पर्याप्त विचार और पक्ष सुने कार्रवाई की गई, जिससे पूरे विभाग का मनोबल प्रभावित हुआ है। रजिस्ट्रार संघ ने कहा कि प्रशासनिक दबाव में लिए जा रहे फैसलों का विरोध किया जाएगा और जल्द ही मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी मांगें रखी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ज्ञात हो कि विकासनगर उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा और स्टांप चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण और जांच में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच में सामने आया कि गोल्डन फॉरेस्ट की जमीनों से जुड़ी करीब 150 अवैध रजिस्ट्रियां की गईं। इसके अलावा करोड़ों रुपये की स्टांप चोरी और वर्षों से दबाकर रखे गए मूल विलेख भी मिले हैं। वर्ष 2018 से 2025 तक के कई दस्तावेज कार्यालय में लंबित और डंप हालत में पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

चार मई को डीएम के निरीक्षण के बाद मामला खुलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन की संस्तुति कर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

हड़ताल के कारण प्रदेशभर में जमीन खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री से जुड़े कार्य पूरी तरह रुक गए हैं। लोग दस्तावेज पंजीकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा। यदि हड़ताल लंबी चली तो प्रॉपर्टी कारोबार और राजस्व व्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun News; Sub-Registrars on Strike; Land Registration Work Across the State Affected Land Registrations Halted: Officials at Sub-Registrar and Registrar Offices on Indefinite Strike; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रदेश भर की जमीनी संबंधी रजिस्ट्री कार्य प्रभावित सब रजिस्ट्रार हड़ताल पर

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More