देर रात कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार एक युवक की हुई मौत जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां बुधवार देर रात रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना रात करीब 11:43 बजे राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को मिली। जिसके बाद नैनीताल पोस्ट से उप निरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई और जोखिमपूर्ण हालात के बावजूद टीम ने राहत एवं बचाव कार्य पूरी रात जारी रखा।SDRF की टीम ने खाई में उतरकर स्ट्रैचर की मदद से एक-एक कर सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवक को हल्द्वानी हायर सेंटर को रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

मृतक की पहचान 29 वर्षीय आदित्य शुक्ला पुत्र स्व. मनोज कुमार, निवासी कैलाशपुरी, इको गार्डन, आलमबाग, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों की पहचान रोहन अरोड़ा, तुषार तिवारी, सुमित गुप्ता के रूप में हुई है, जो लखनऊ के ही विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। रोहन अरोड़ा के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि तुषार व सुमित को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news four other youths were seriously injured Late night a car fell into a deep ditch nainital news one of the car riders died one of the car riders died while four other youths were seriously injured uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार सवार एक युवक की हुई मौत चार अन्य युवक हुए गंभीर घायल दुर्घटना न्यूज देर रात कार गिरी गहरी खाई में नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More