देर रात मल्लीताल क्षेत्र के पुराने लकड़ी के भवन में आग लगने से महिला की जलकर मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

नैनीताल। बुधवार देर रात मल्लीताल में अचानक लगी आग ने पुराने लकड़ी के बने भवन को चपेट में ले लिया। आसपास के लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। युवाओं ने साहस दिखाते हुए अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

 
अंदर किसी के होने की सूचना पर तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व दमकल विभाग की टीम को एक जला शव मिला, जो जलकर फर्श से चिपका था।पुलिस ने शव की पहचान शांता बिष्ट के रूप में की। 
 
कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मृतक महिला प्रो अजय रावत की बहन हैं। उक्त भवन में इतिहासविद्  प्रो अजय रावत की बहनें कर्णप्रिया रावत और शांता बिष्ट का निवास था। कर्णप्रिया का कोरोना काल में निधन हो गया था। शांता बिष्ट अपने पुत्र निखिल के साथ रहती थीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Fire broke out in a building late night Late night fire broke out in an old wooden building in Mallital area Mallital police station area of ​​Nainital nainital news old wooden building uttarakhand news woman burnt to death उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज देर रात भवन में लगी आग नैनीताल का मल्लीताल थाना क्षेत्र नैनीताल न्यूज पुराना लकड़ी का भवन महिला की जलकर मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More