देर रात सिलिंडर से भरा ट्रक गिरा गहरी खाई में, पुलिस ने रेस्क्यू कर ट्रक सवार तीन लोगो को बचाया सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में देर रात एक सिलिंडर से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलिंडर से भरा एक ट्रक (यूके 04 सीबी 3098) देर रात भवाली से हल्द्वानी को जा रहा था।ज्योलीकोट में पुलिस चैक पोस्ट के समीप ट्रक चालक को हल्की झपकी आई और ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी सीज पिकअप भी खाई में गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चालाया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीनों लोगों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि चालक गोविंद सिंह गुरना निवासी पिथौरागढ़, जितेंद्र सिंह, पाली कनालीछीना पिथौरागढ़ व मोहित जुकरिया मोटाहल्दू भगवानपुर हल्द्वानी तीनों ट्रक सवार सुरक्षित हैं। जिनको निजी वाहन से हल्द्वानी भेज दिया गया है। ट्रक में खाली सिलिंडर होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
 
रेस्क्यू करने वालों में ज्योलीकोट चौकी से कांस्टेबल चनीराम आर्य, मलकीत कंबोज, धर्मेंद्र साहनी, दीपक जोशी व होमगार्ड ओम प्रकाश मौजूद थे।एसडीआरएफ ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a truck full of cylinders fell into a deep ditch Accident news Late night late night incident nainital news police rescued three people in the truck and saved them safely uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More