देर रात कांग्रेस ने भी किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, ललित जोशी बने हल्द्वानी से मेयर प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार देर रात कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने नगर निगम हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया है।
 
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी ने अब तक नगर पंचायत और नगर पालिका के लिए 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।बाकी का ऐलान जल्द किया जाएगा। कांग्रेस ने ऋषिकेश में मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर उर्मिला राणा और स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर बिंदिया अग्रवाल पर दांव लगाया है। शुक्रवार दिनभर की मशक्कत के बाद देर रात करीब 12 बजे कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा में उमेश राठौर, बाजपुर में गुरजीत सिंह गित्ते, सितारगंज में राजेश कुमार, जसपुर से आबिद हुसैन नूरी, दुगड्डा में पूजा देवी, टिहरी में कुलदीप पंवार, कीर्तिनगर में रामलाल नौटियाल और जोशीमठ में देवेश्वरी शाह को प्रत्याशी बनाया गया है। गोपेश्वर में प्रमोद बिष्ट, कर्णप्रयाग में रामदयाल, गौचर में संदीप नेगी, थराली में सुनीता रावत, उत्तरकाशी में दिनेश गौड़, चिन्यालीसौड़ में दर्शन लाल, बड़कोट में विजयपाल सिंह रावत, नैनीताल में सरस्वती खेतवाल, भीमताल में सीमा टम्टा, कालाढूंगी में भावना सती, भवाली मेंपंकज आर्य, रुद्रप्रयाग में दीपक भंडारी, नानकमत्ता में मनोज कुमार, शक्तिफार्म में राखी विश्वास, गुलरभोज में किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी में मोहम्मद रफी, बेरीनाग में हेमा पंत, मुनस्यारी में मनोहर टोलिया, गरुड़ में भावना वर्मा, कपकोट में धना बिष्ट, सतपुली में
जितेंद्र चौहान, थलीसैंण में वीरा देवी, घनसाली में शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला में ममता पंवार, पीपलकोटी में जयंती राणा, पोखरी में समुंदरा देवी, घाट में मीना रौतेला, नंदप्रयाग में पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरोला में बिहारी लाल शाह, नौगांव में विपिन कुमार, तिलवाड़ा में सीमा देवी, गुप्तकाशी में बीना देवी, अगस्त्यमनि में राजेंद्र गोस्वामी, ऊखीमठ में रीता पुष्पवाण को प्रत्याशी बनाया
गया।
 
कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन को मैराथन बैठकों का दौर जारी रहा, इसके बाद देर रात सूची जारी की गई। वरिष्ठ नेता पहले मुख्यालय और फिर न्यू कैंट रोड स्थित नेता प्रतिपक्ष के आवास पर बैठक में पहुंचे, जिसमें प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, उपनेता भुवन कापड़ी, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं प्रीतम सिंह भी शामिल हुए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress also announced the names of the candidates Congress announced the names of the candidates congress news Haldwani news Lalit Joshi became the mayor candidate from Haldwani Late night Municipal Election News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More