देर रात कार अनियंत्रित होकर गिरी पुल से नीचे, कार सवार ब्यक्ति की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामगढ़। यहां मंगलवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार सवार ब्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात नैनीताल जिला पुलिस को रामगढ़ निवासी रोहित नेगी ने सूचना दी कि रामगढ़ गांव में नैकाना पुल के नीचे एक वैगन आर कार गिरी हुई है, जिसमें चालक दबा हुआ है। सूचना के बाद रामगढ़ के चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह राणा मय फोर्स और उपकरणों के घटनास्थल पहुंचे। पुलिस टीम को नैकाना पुल से 100 मीटर आगे नथुवाखान की तरफ से सड़क से लगभग 30 मीटर नदी में टैक्सी वैगन आर संख्या यू.के.04 टी.बी.3668 पलटी मिली। वाहन के अंदर ड्राइविंग सीट पर रामगढ़ निवासी चालक गोविंद सिंह कार्की फंसा हुआ था। पुलिस फोर्स एवं गांव वासियों की मदद से गोविंद को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक गोविंद के शरीर ने हरकत करना बन्द कर दिया था। गोविंद को सीएससी रामगढ़ के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पंचायतनामे की कारवाई के साथ ही पुलिस ने आसपास सर्च ऑपरेशन चलाकर गोविंद के सह यात्री की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना रात लगभग 11से12 बजे हुई और वाहन में गोविंद सिंह कार्की अकेले थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Late night the car fell down from the bridge uncontrollably nainital news Ramgarh news the person riding the car died Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More