देर रात कार गिरी खाई में, एक ब्यक्ति घायल तो दूसरे की तलाश में जुटी एसडीआरएफ  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देर रात रूद्रप्रयाग-जवाड़ी मोटर मार्ग में अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

एसडीआरएफ के अनुसार देर रात जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि एक वाहन जवाड़ी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर एडिशनल उपनिरीक्षक मुकेश रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर देखा गया कि एक वाहन खाई में लगभग 150 मीटर नदी किनारे गिरा हुआ है। एसडीआरएफ टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाकर वाहन में फंसे घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।उक्त घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था व अचानक जवाड़ी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घायल व्यक्ति से मालूम हुआ कि वाहन में एक और व्यक्ति सवार था जो अभी लापता है, SDRF टीम द्वारा लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

घायल ब्यक्ति का नाम रवि राणा उम्र 39 वर्ष तथा लापता ब्यक्ति का नाम प्रमोद जगवाण, उम्र 35 वर्ष है और दोनों ही ग्राम सुमाड़ी रुद्रप्रयाग के निवासी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news Late night the car fell into the ditch one person injured and the SDRF engaged in search of the other Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More