देर रात शासन ने किया आईएएस और पीसीएस अफसरों के दायित्यों में फेरबदल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राज्य सरकार ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों के दायित्यों में फेरबदल किया गया है। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी किए।

आदेश के अनुसार अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी का जिलाधिकारी बनाया है। ऊधमसिंह नगर के जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल को सेवायोजन निदेशक बनाया गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी रहे अभिषेक रोहिला को यूएसनगर जिला विकास अधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपर सचिव रवनीत चीमा से कृषि एवं कृषक कल्याण हटाते हुए पशुपालन और मत्स्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूसनगर के सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) विशाल मिश्रा को टिहरी और टिहरी के सीडीओ मनीष कुमार को यूएसनगर भेजा गया है।पीसीएस अधिकारी मोहन सिंह बर्निया को एमडीडीए के सचिव पद से हटाकर अपर आयुक्त आबकारी बनाया है। उपायुक्त गन्ना एवं अपर जिलाधिकारी यूएस नगर जय भारत सिंह को उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है। हल्द्वानी के नगर आयुक्त पंकज कुमार उपाध्याय अब कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक का दायित्व देखेंगे। पौड़ी में एसडीएम युक्ता मिश्रा को सूचना आयोग में उपसचिव बनाया गया है। यूएनगर के एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। वहीं केएमवीएन के महाप्रबंधक अब्ज कुमार वाजपेयी हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। अभी तक यह दायित्व देख रही ऋचा सिंह को प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी में अपर निदेशक बनाया है। एमडीडीए के संयुक्त सचिव चौहान को हरिद्वार एसडीएम, यूएसनगर के एसडीएम तुषार सैनी को नैनीताल, चमोली की एसडीएम कुमकुम जोशी को देहरादून अल्मोड़ा के एसडीएम चंद्रशेखर को चमोली और पिथौरागढ़ के एसडीएम भगत सिंह फोनिया को रुद्रप्रयाग का एसडीएम बनाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Late night the government reshuffled the responsibilities of IAS and PCS officers Transferred of IAS & PCS Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More