देर रात चोरों ने दो दुकानों के शटर और ताले तोड़ गल्लों से हजारों रुपये की नकदी समेत अन्य सामान किया पार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में लालडांट बाईपास रोड पर देर रात चोरों ने सुनसानी का फायदा उठाते हुए दो दुकानों के शटर और ताले तोड़ दिए और अंदर रखे गल्लों से हजारों रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान मालिक अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। साथ ही आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

स्थानीय कारोबारियों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Crime News. Late night Haldwani news Late night thieves broke the shutters and locks of two shops and stole cash and other items worth thousands of rupees from the shops uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गल्लों से हजारों रुपये की नकदी समेत अन्य सामान किया पार देर रात चोरों ने तोड़े दो दुकानों के शटर और ताले हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More