भीमताल की जर्जर सड़कों व लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर हरीश पनेरू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों का सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग में धरना-प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों एवं लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने हल्द्वानी स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एवं लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

 
धरने को संबोधित करते हुए हरीश पनेरू ने कहा कि क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें वर्षों से उपेक्षा का शिकार हैं, जिससे ग्रामीणों, छात्रों, किसानों और आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से सजानी-बड़ोन मोटर मार्ग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सड़क मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल होने के बावजूद अब तक स्वीकृत नहीं हो पाई है। इसके अलावा डालकनिया-भोलापुर मोटर मार्ग, करायल-टकुरा-जमराड़ी मोटर मार्ग, भीमताल-भालूगाड़ मोटर मार्ग तथा पदमपुरी-चाफी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की और शीघ्र सुधार कार्य शुरू करने की मांग की।
 

हरीश पनेरू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभागों द्वारा इन सड़कों के संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन एवं बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

इस दौरान सुशील भट्ट, मेहुल शाह, ललित चिलवाल, प्रकाशआर्या, महेंद्र धोपाल, बसंत पनेरू, राम सिंह चिलवाल, गोकुल मेलकानी, प्रबल धरमवाल, हर्ष शर्मा, मयंक बचखेती, बालम चिलवाल, नरेंद्र पनेरू, कैलाश विष्ट, खिमेश पनेरू, केशव बिष्ट, हिमांशु पलड़िया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More