देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं से जुड़ी भूमि के हस्तांतरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार पर प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है।
नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि शासनादेश दिनांक 03 दिसंबर2025 के तहत उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की डाकपत्थर और ढालीपुर स्थित परियोजनाओं से संबंधित 76.7348 हेक्टेयर भूमि को एनपीपीसीएल के माध्यम से निजी क्षेत्र को सौंपने का निर्णय राज्यहित और राष्ट्रीय हित के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन को भूमि के दाखिल-खारिज, सीमांकन और अधिग्रहण के निर्देश देकर सरकार इस फैसलेको जबरन लागू करना चाहती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भूमि साधारण नहीं, बल्कि अविभाजित उत्तर प्रदेश काल से संरक्षित रणनीतिक परिसंपत्ति है, जो यमुना स्टेज- 1, यमुना स्टेज-2, व्यासी, लखवाड़ किशाऊ और टौंस जैसी महत्वपूर्ण जल विद्युत परियोजनाओं के संचालन और भविष्य से जुड़ी है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन परियोजनाओं के लिए वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराना लगभग असंभव है।
नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि यह भूमि निजी हाथों में चली गई तो प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। बिजली उत्पादन की भावी योजनाएं प्रभावित होंगी और यमुना पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत लखवाड़ एवं किशाऊ जैसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।
उन्होंने राज्य सरकार से इस निर्णय को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि यदि फैसला वापस नहीं लियागया तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा और हर संवैधानिक मंच पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने इसे उत्तराखंड की ऊर्जा संपत्तियों और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई बताया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]