नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मनरेगा का नाम बदलने पर जताया कड़ा विरोध, कहा गरीबी खत्म करने के बजाय गरीबों को किया जा रहा खत्म 

ख़बर शेयर करें -
 
 
  
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) का नाम बदलकर “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” (VB-GRAMG) किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है।कहा कि नया कानून मनरेगा के मूल सिद्धांत “काम के अधिकार” को कमजोर करता है और करोड़ों ग्रामीण मजदूरों के भविष्य को असुरक्षित बनाता है।
 
कहा कि मनरेगा में पहले 90 प्रतिशत अंशदान केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार का होता था, लेकिन नई योजना में केंद्र का अंशदान घटाकर 60 प्रतिशत और राज्यों का हिस्सा 40प्रतिशत कर दिया गया है। इससे गरीब और पिछड़े राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। बताया कि MGNREGA एक मांग आधारित योजना थी, जिसमें मजदूर के काम मांगने पर केंद्र सरकार को रोजगार और भुगतान देना अनिवार्य था। नई योजना में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब रोजगार केंद्र द्वारा तय पूर्व-निर्धारित बजट और मानकों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, “फंड खत्म तो अधिकार खत्म ” यह रोजगार गारंटी कानून की आत्मा के खिलाफ है।
 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामसभाओं और पंचायतों को स्थानीय जरूरतों के अनुसार काम तय करने का अधिकार था, जिससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती थीं। नई योजना में यह अधिकार सीमित कर दिया गया है और निर्णय केंद्र के डिजिटल ढांचे के माध्यम से होंगे। नई स्कीम में GIS, बायोमेट्रिक्स, जियो-टैगिंग, डिजिटल डैशबोर्ड और ऑडिट अनिवार्य किए गए हैं। उन्होंने चेताया कि जो ग्रामीण मजदूर इन तकनीकों से परिचित नहीं हैं, वे रोजगार से वंचित रह जाएंगे। खेती-किसानी के सीजन में दो महीने तक रोजगार की कोई कानूनी गारंटी नहीं दी जाएगी। इससे मजदूरों को ठेकेदारों और शोषण के हवाले छोड़ दिया जाएगा।
 
 
किसी योजना का नाम बदलना सिर्फ प्रतीकात्मक बदलाव नहीं होता। इससे सरकारी खजाने पर करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ता है, जिसका सीधा असर जनता पर पड़ता है। “गरीबी खत्म करने के बजाय गरीबों को खत्म किया जा रहा है” उन्होंने आरोप लगाया कि देश में धन का केंद्रीयकरण कर सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों की आय को आधार बनाकर 90 प्रतिशत जनता को विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई जैसे असली मुद्दों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
 
 
 
श्री आर्य ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस कानून और इसके प्रावधानों का पुरजोर विरोध करेगी। “करोड़ों गरीब, मजदूर और कामगारों के अधिकार सत्ता के हाथों छिनने नहीं दिए जाएंगे।”
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Leader of the Opposition Yashpal Arya Leader of the Opposition Yashpal Arya strongly opposed the renaming of MNREGA saying that instead of eradicating poverty strongly opposed the renaming of MNREGA the "right to work The Leader of the Opposition said that the new law weakens the fundamental principle of MNREGA the poor are being eliminated uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज नेता प्रतिपक्ष ने कहा नया कानून मनरेगा के मूल सिद्धांत "काम के अधिकार" को कमजोर करता है नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मनरेगा का नाम बदलने पर जताया कड़ा विरोध

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More