रहस्यमयी आग के चलते पहेली बना एलआईसी कर्मी कमल पांडे का घर, विद्युत कनेक्शन काटने के बावजूद भी जगह जगह लग रही आग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां मल्ला गोरखपुर के एक घर में घर में बिजली का कनेक्शन काटने के बावजूद जगह जगह आग लग रही है। लगातार लग रही आग से घरवालों के साथ-साथ बिजली विभाग और पुलिस विभाग भी हैरत में है। जिसके चलते यह परिवार इन दिनों दहशत के साए में जीने के साथ ही रहस्यमयी आग के कारण पहेली बना हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्ला गोरखपुर निवासी एलआईसी कर्मी कमल पांडे के निवास पर पिछले 1 सप्ताह में लगभग 25 बार आग लग गई। आग लगने से कमल और उनका परिवार भयभीत है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पा रहा है। ताज्जुब की बात तो यह है कि आग कभी बिजली के बोर्ड में तो कभी अलमारी के अंदर और कभी कूलर के ऊपर लग जाती है। इस तरह के 20 से 25 मामले हो चुके हैं। बिजली विभाग के लोगों को बुलाने पर उन्होंने बताया कि अर्थिंग की कोई समस्या है या कोई मैग्नेटिक फील्ड बन रही होगी। इस पर उन्होंने अर्थिंग की लाइन डलवा दी बावजूद इसके घटनाएं रुक नहीं रही। पीड़ित परिवार का कहना है कि 8 नवंबर को उनके बिजली के बोर्ड में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने विद्युत विभाग को बुलाकर घर का कनेक्शन कटवा दिया। लेकिन कनेक्शन कटने के बाद भी घर में जगह-जगह लगे प्लास्टिक के बिजली के बोर्ड और तार फिर से अचानक जलने लगे। यहां तक कि बंद लोहे की आलमारी, बंद बेड के अंदर रखे कपड़े व बेड के ऊपर रखे बिस्तरों में भी आग लग गई।    परिवार के सदस्यों का कहना है कि पिछले 8-9 दिनों में घर में जगह जगह आग लग रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

परिवार के सभी सदस्य पूरी रात जागकर चौकीदारी कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि अचानक धुआं और जलने की बदबू आ रही है। जिसके बाद परिवार के सदस्य दौड़कर आग बुझा रहे हैं। लगातार हो रही घटना की सूचना परिवार वालों ने जिला प्रशासन और पुलिस को दी है। अब पूरे मामले में जिला प्रशासन और पुलिस इस रहस्यमयी घटना को जांच में जुटे हुए हैं। इस पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने इस घर का मुआयना कर बताया कि घर में किन परिस्थितियों में आग लग रही है। इसकी जांच पंतनगर विश्वविद्यालय की एक्सपर्ट टीम को दी जा रही है। टीम इस रहस्यमई आग की घटना के विषय में जांच करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news LIC worker Kamal Pandey's house became a mystery due to mysterious fire Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More