हल्द्वानी। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रथम कार्यालय हल्द्वानी ने गुरुवार को अपने अधीन कार्यरत अधिकारीयों, कर्मियों एवं अभिकर्ताओं हेतु खिचड़ी भोग का आयोजन किया।
इस दौरान शाखा प्रथम से जुड़े सैकड़ो लोगो द्वारा दही, अचार एवं खिचड़ी का आनन्द लेते हुए खिचड़ी भोग को लेकर एक दूसरे के विचार साझा किए।
बताते चलें कि धार्मिक एवं ज्योतिषीय रूप से माघ माह में खिचड़ी भोग करने से धन-धान्य, मानसिक शांति और वैकुंठ प्राप्ति, और ग्रह दोषो कानिवारण के साथ ही जीवन में स्थिरता आती है। वैज्ञानिक महत्व के अनुसार सर्दियों से गर्मियों की ओर बदलते मौसम में चावल और दाल के मिश्रण से बनी खिचड़ी प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत है, जो संतुलित आहार प्रदान करती है और शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। लेकिन अगर इसके वास्तविक कारण पर जाये तो खिचड़ी भोज कराने की परंपरा सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक मानी गईं है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं शाखा कार्यालय के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुंदर राम द्वारा बताया गया कि यह खिचड़ी भोग संयम, सेवा और सभी के साथ मिलकर भोजन करने का संदेश है। साथ ही इस भोग के जरिये सभी अभिकर्ता साथियों से मुलाक़ात कर उन्हें कार्य के प्रति सृजक करना भी हमारा उद्देश्य है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]