नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी व रिवॉल्वर तानने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यटक की जमकर धुनाई कर सौंपा पुलिस को

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। ढिकुली क्षेत्र में एक पर्यटक द्वारा नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी और रिवॉल्वर लहराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को मौके पर दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मुरादाबाद का रहने वाला है और रामनगर के एक रिसॉर्ट में ठहरा हुआ था। घटना तब हुई जब वह रिसॉर्ट से बाहर आकर पास की दुकान से सामान लेने गया। ग्रामीणों के मुताबिक, उसने न केवल सामान का भुगतान नहीं किया, बल्कि वहां मौजूद नाबालिग लड़कियों को जबरन अपना मोबाइल नंबर देने की कोशिश की। जब परिजनों और दुकानदार ने विरोध किया, तो उसने अचानक रिवॉल्वर निकाल ली और लोगों पर तान दी। साथ ही गोली मारने की धमकी भी दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान जगदीश छिम्वाल मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी रिसॉर्ट की ओर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। रिवॉल्वर दोबारा निकालने की कोशिश करने पर लोगों ने उसे काबू में कर लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके पास मौजूद रिवॉल्वर की वैधता की भी जांच के साथ ही नाबालिगों से छेड़खानी और हथियार लहराने के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के कामकाज पर कांग्रेस विधायक की मुहर, सियासी गलियारों में चर्चा तेज   

 

घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी पर्यटकों के असामाजिक और हिंसक व्यवहार से क्षेत्र की शांति भंग हो रही है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Local villagers thrashed the tourist and handed him over to the police Local villagers thrashed the tourist for teasing minor girls and pointing a revolver at him and handed him over to the police pointed revolver at local villagers ramnagar news Tourist molested minor girls uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पर्यटक ने करी नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी रामनगर न्यूज सौंपा पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यटक की करी जमकर धुनाई स्थानीय ग्रामीणों पर तानी रिवॉल्वर

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More