भगवान श्री कृष्ण स्वंय परमात्मा ब्रह्म हैं- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गढीनेगी। श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में भगवान श्री कृष्ण के पावन प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विराट धर्म सम्मेलन में आयोजित हज़ारों भक्तों को संबोधित करते हुए विश्व विख्यात संत प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण सोलह कला परिपूर्ण साक्षात परमात्मा ब्रह्म हैं। अवतार लेकर सामान्य मनुष्य की भाँति, कहीं-कहीं व कभी-कभी अपने प्रभुत्व के भी दर्शन कराते हुए उन्होंने जग-जग के लिए परम अनुकरणीय महान संदेश अपने जीवन व आचरण के द्वारा दिए है। यमुना में कालिया नाग को नथना, यानि बाल्यावस्था में ही नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का महान प्रयास, गौ माता की पूजा व सेवा करके गाय की महिमा को प्रतिष्ठिापित करके कदम्ब का सहारा लेकर बाँसुरी बजाना, यानि पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना व धरती को श्रृंगार विहीन होने से बचाना। भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से महाभारत की युद्ध भूमि में निकली श्रीमद भगवत गीता का कर्म, भक्ति व ज्ञान के सुंदर समन्वय का दिव्य व महान संदेश जिसे जीवन के आचरण में उतारकर हर कोई बिना किसी भेदभाव के अपने जीवन को उच्च, आदर्श व महान बना सकें।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

इस दौरान बड़ी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बाल कृष्ण व राधा का रूप बनाकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। भजन गायको द्वारा सुन्दर प्रस्तुतियो के साथ श्री महाराज जी के सुन्दर भजनों को सुनकर सभी भाव विभोर होकर नाचने लगे। रात्रि ठीक 12:00 बजे महाराज जी ने शंख ध्वनि के साथ ही प्राकट्योत्सव की शुरुआत की। भगवान श्री कृष्ण की झूले पर बहुत ही आकर्षक झांकी सजाई गई।  गदगद होकर भक्तों ने जय-जयकार प्रारंभ की, “वृंदावन बिहारी लाल की जय”, “कामां के कन्हैया की जय”, “श्री गुरु महाराज की जय”-जयकार से वातावरण गुंजायमान हो गया। महाराज जी द्वारा कृष्ण आरती के बाद कृष्ण जन्मोत्सव प्रसाद का वितरण एवं मिठाइयां बांटी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

कार्यक्रम में हज़ारों भक्तों के साथ साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, काशीपुर विधायक त्रिलोक चीमा, पूर्व विधायक हरभजन चीमा, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रदेश बौधिक प्रमुख नरेन्द्र सिंह ,एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह , एसडीओ विशाल मिश्रा, एक्सीएन जसपुर विजय सकारिया तथा अनेक कांग्रेस व भाजपा के राजनेता, अनेक अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Lord Sri Krishna himself is the Supreme Soul - Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More