हाईकोर्ट के आदेश पर प्रेमी-प्रेमिका को मिली पुलिस की सुरक्षा

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। एक माह से लापता युवती अचानक आज कोतवाली पहुंच गई। युवती ने पुलिस से कहा उसने अपने प्रेमी संग शादी कर ली है। हाईकोर्ट ने नव दंपती को सुरक्षा दिये जाने के आदेश पुलिस को दिये हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करा दी है। युवती ने अपने ही परिजनों से खतरा बताया था।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रुडक़ी के मोहनपुरा क्षेत्र निवासी एक युवती करीब एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसके बाद युवती के परिजनों ने एक युवक पर बहला फुसलाकर अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस लापता युवती की तलाश कर रही थी। मंगलवार को अचानक युवती शादी के जोड़े मेें कोतवाली पहुंच गई। उसके साथ एक युवक भी था। जिस पर युवती के अपहरण का आरोप था। इस दौरान युवती ने बताया कि वह उसका प्रेमी था। दोनों बालिग हैं। वह दोनों प्यार करते थे। उसके परिजन इसके खिलाफ थे। ऐसे में उन्होंने भागकर शादी कर ली है। हाईकोर्ट से उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने कोतवाली रुडक़ी पुलिस को नव दंपती से सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं। कोतवाली रुडक़ी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More