प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती को महिला नगर कांग्रेस का हुआ विस्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

भवाली। उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बार फिर मजबूत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस क्रममें महिला कांग्रेस का विस्तार किया गया है। इसके तहत भवाली नगर के वार्ड नंबर 4 में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष जानकी आर्या की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने किया। आयोजन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना व महिलाओं कोउनके अधिकारों/कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। बैठक में कमला देवी को सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रिंकी आर्या को उपाध्यक्ष और सविता देवी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब महिलाएं जागरूक होकर सक्रिय रूप से भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना समय की आवश्यकता है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का समुचित विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव सर्वधर्म समभाव और समावेशी सोच के साथ कार्य करती आई है और आगे भी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प रखती है। वक्ताओं ने संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए अधिकारों का उल्लेख करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

बैठक में प्रमुख रूप से प्रेमा पांडे, उषा कनौजिया, कमला आर्य, सुमन देवी, कुमारी रचना, रिंकी आर्या, निर्मला देवी, सविता, पुष्पा तमटा, शोभा देवी, कल्पना, ममता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhawali news congress news the Women's City Congress was expanded To strengthen the Congress in the state uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस न्यूज प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती को भवाली न्यूज महिला नगर कांग्रेस का हुआ विस्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More