हल्द्वानी। विद्या भारती द्वारा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर लामाचौड़ में महिला सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ उर्मिला जोशी ने की।
मुख्य वक्ता डॉक्टर छवि कांडपाल द्वारा कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण तथा प्रोफेसर कमला पंत द्वारा समाज में महिलाओं की भूमिका व महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विद्या बिष्ट (जिला संयोजिका सप्त शक्ति संगम) उपस्थित रही।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति का स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती कुसुमलता गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बहनों द्वारा वेशभूषा के साथ प्रेरणादायी महिलाओं के संदेशदिए गए। संयुक्त परिवार की माता आनंदी देवी, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आभा गोस्वामी, विशेष कार्य करने वाली पुत्री की माता मालती देवी, नि:स्वार्थ भाव से समाज में विशेष कार्य करने वाली महिला पार्वती किरौला व साहित्य क्षेत्र में समाज सेविका गीता मिश्रा को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह नयाल द्वारा सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में 350 महिलाएं उपस्थित रही।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]