महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा : चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर में फंसा हाईटेंशन बिजली लाइन का तार 

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता 

टिहरी। चारधाम यात्रा के दौरान टिहरी जिले के बदरीनाथ से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर को पहले गुप्तकाशी के रास्ते देहरादून जाना था, लेकिन बाद में रूट बदलकर सीधे देहरादून जाने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान चंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते समय सुबह करीब साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार फंस गया। तार फंसते ही हेलीकॉप्टर अचानक अनियंत्रित होने लगा और हवामें तेज हिचकोले खाने लगा। इस दौरान यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन महिला पायलट अनुपमा चौधरी ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

हादसे में हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बाद में सभी यात्रियों को सड़क मार्ग से देहरादून रवाना कर दिया गया। प्रशासन ने पायलट अनुपमा चौधरी की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना की है, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A high-tension power line entangled in the helicopter Char Dham Yatra Female Pilot's Quick Thinking Major Disaster Averted Thanks to Female Pilot's Presence of Mind: High-Tension Power Line Snags Helicopter During Char Dham Yatra tehri news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चारधाम यात्रा टिहरी न्यूज महिला पायलट की सूझबूझ हेलीकॉप्टर में फंसा हाईटेंशन बिजली लाइन का तार

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More