दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना में तैनात मेजर का निधन

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के मेजर शुभम सैनी का निधन हो गया। हादसे की खबर से सेना, परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेजर शुभम सैनी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के घसौली गांव के निवासी थे। बताया गया कि उनके दो मित्र देहरादून में परीक्षा देने आए हुए थे। शनिवार सुबह शुभम अपने दोस्तों को कार से चकराता के पास एक होटल में छोड़कर वापस अपनी यूनिट लौट रहे थे। इसी दौरान देहरादून-चकराता मार्ग पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में मेजर शुभम सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सेना और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।आनन-फानन में परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन देर रात ही उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।
 
परिजनों ने बताया कि मेजर शुभम सैनी के परिवार में फरवरी माह में खुशियों का माहौल था । आगामी 18 फरवरी को उनके बड़े भाई तुषार की शादी होनी थी, जिसके चलते शुभम छुट्टी पर घर आने की तैयारी में थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
 
मेजर शुभम सैनी के पिता सत्येंद्र कुमार सैनी भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं।शुभम का चयन वर्ष 2015 में एनडीए के लिए हुआ था। 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने एनडीए में प्रवेश लिया और पुणे में तीन वर्ष का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। 2019 में एनडीए से पास आउट होने के बाद उनकी पहली तैनाती पंजाब के भटिंडा में हुई थी। वर्तमान में वह देहरादून के चकराता क्षेत्र में तैनात थे, जो उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। परिवार के अनुसार, कमीशन के बाद शुभम सेना में लेफ्टिनेंट बने और बाद में पदोन्नति पाकर मेजर के पद तक पहुंचे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। उनका बड़ा भाई नोएडा में निजी क्षेत्र में कार्यरत है।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A Major serving in the Indian Army died in a tragic road accident Accident news Death of an Indian Army Major dehradun news Tragic Road Accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दर्दनाक सड़क हादसा दुर्घटना न्यूज देहरादून न्यूज भारतीय सेना में तैनात मेजर का निधन

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More