शराब में कमी निकालने पर हुए विवाद में दोस्त ने करी मलखान की बेरहमी से हत्या, हत्या के आरोपी दो दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रुद्रपुर। मलखान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मलखान को खंडहरनुमा मकान में शराब पार्टी के लिए बुलाया था। लेकिन शराब में कमी निकालने पर विवाद हुआ पर दोस्त ने डंडे और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
 
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर प्रीत विहार फाजलपुर – महरौला क्षेत्र के पास स्थित फार्म हाउस में खंडहरनुमा मकान में रम्पुरा वार्ड-22 निवासी 45 वर्षीय मलखान कोली पुत्र
भीमसेन की खून से लथपथ लाश मिली थी। परिजनों ने बताया कि मलखान चार दिन पहले ही रुद्रपुर आया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा और पार्क से ही लापता हो गया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे और मलखान के फोन की सीडीआर खंगाली गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद उसकी पत्नी कौशल्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई। 
 
जांच में मलखान के दोस्त वीरपाल और अमित संदिग्ध पाए गए। रविवार को अमित उर्फ अमिताभ पुत्र कुंदन लाल और वीरपाल पुत्र नानकराम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। दोनों
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 13 जनवरी को मलखान लखनऊ से रुद्रपुर आया था। मलखान को शाम को फोन करके खंडहरनुमा मकान में बुलाया। बताया कि जब भी मलखान रुद्रपुर आता था तो वे उसी जगह पर जाकर शराब पीते थे। इसी दौरान
मलखान ने वीरपाल द्वारा लाई गई शराब में कमी निकाल दी।इसको लेकर वीरपाल आक्रोशित हो गया। गुस्से में वीरपाल ने पहले मलखान से मारपीट की और फिर डंडे व पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A dispute over the quality of alcohol led to a friend brutally murdering Malkhan; two friends arrested in connection with the murder crime news Dispute over alcohol quality Friend murders Malkhan murder news rudrapur news Two friends arrested udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज दो दोस्त गिरफ्तार दोस्त ने करी मलखान की हत्या मर्डर न्यूज रुद्रपुर न्यूज शराब में कमी निकालने पर हुआ विवाद

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More