शशि थरूर को भारी मतों से हराकर मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। कांग्रेस को आखिरकार अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले। अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9497 वोट पड़े थे। इस बार गांधी परिवार की तरफ से कोई भी सदस्य अध्यक्ष पद की रेस में शामिल नहीं था। ऐसा पिछले 24 साल में पहली बार हुआ है जब गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष पद तक पहुंचा है। इससे पहले सीताराम केसरी ऐसे अध्यक्ष थे, जो गांधी परिवार से नहीं थे।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़गे के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनकी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। जीत के बाद खड़गे से मिलने सचिन पायलट, गौरव गोगोई, तारिक अनवर जैसे नेता पहुंचे हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे हैं। खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने भी उन्हें जीत की बधाई दी। थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि “ये काफी सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी की बात है। मैं खड़गे जी के लिए उनके इस काम में सफलता की कामना करता हूं।” इसके अलावा खड़गे ने उन्हें मिले समर्थन को लेकर भी कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया।


बताते चलें कि 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे कई दशकों से सक्रिय राजनीति में रहते हुए कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं। खड़गे को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। खड़गे कर्नाटक के बीदर से आते हैं। उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है और पेशे से वकील भी रह चुके हैं। खड़गे सबसे पहले 1969 में कर्नाटक के गुलबर्ग सिटी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 1972 में पहली बार चुनकर विधानसभा गए। तब से लेकर 2009 तक वो कुल 9 बार विधायक रहे। 1976 में वो पहली बार कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री बने। खड़गे को 1988 में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2005 में वो कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। इसके बाद वो तमाम बड़े पदों पर रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Mallikarjun kharge Mallikarjun Kharge became the new President of Congress after defeating Shashi Tharoor by a huge margin Natinol news new delhi news

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More