माणा गांव हिमस्खलन में 33 मजदूरों को बचाया सुरक्षित जबकि 22 मजदूर अब भी लापता 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
चमोली। उत्तराखंड के माणा गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहाड़ी से जबरदस्त हिमस्खलन में  सीमा सड़क संगठन कैंप में रह रहे 55 मजदूरों में से 33 को सेना और आईटीबीपी ने रेस्क्यू कर लिया। जबकि 22 मजदूर अब भी लापता हैं। 
 
रेस्क्यू के काम में लगातार हो रही बर्फबारी से खलल पड़ा। हिमपात के कारण सड़क बंद होने से प्रशासन की टीमें वहां नहीं पहुंच सकीं। यह हादसा बदरीनाथ से तीन किमी आगे और माणा गांव से एक किमी पहले माणा पास को जाने वाली बार्डर सड़क पर हुआ। यहां नर पर्वत के ऊपर से हिमस्खलन हुआ। जहां बर्फ गिरी वहां बीआरओ का श्रमिक कैंप है। इसमें बीआरओ की अधिकृत सड़क निर्माण कंपनी के 55 मजदूर मौजूद थे। हिमस्खलन की तेज आवाजें सुनकर शिविर में अफरा-तफरी मच गई। आईटीबीपी और सेना ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू करके कुल 33 मजदूरों को माणा स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती करा दिया।
 
सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बीआरओ और आईटीबीपी ने घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को माणा में ही सेना के अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से भी खोजबीन की कोशिश की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के लिए एसडीआरएफ की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है। दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। बदरीनाथ में लामबगढ़ तक करीब 35 किमी सड़क बर्फ से पटी हुई है। सड़क बंद होने से जिला प्रशासन और एसडीआएफ की टीम आगे नहीं बढ़ पा रही है। सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने की कोशिश जारी है। मौसम की स्थिति में सुधार होते ही एसडीआरएफ की हाईएल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर से निकटतम उपलब्ध स्थान पर उतारा जाएगा। शुक्रवार देर शाम तक बदरीनाथ में मौसम बेहद खराब था। यहां पूरे वातारण में धुंध छाई हुई है और बर्फबारी लगातार जारी है। मौसम ने 26 फरवरी की रात करवट बदली थी, तब से लगातार मौसम खराब बना हुआ है। क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं भी ठप हैं। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि लापता श्रमिकों की खोजबीन जारी है। एनडीआरएफ की टीम यहां आ गई है।प्रधानमंत्री कार्यालय से भी लगातार बचाव अभियान की जानकारी ली जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 22 laborers still missing 33 laborers rescued safe 33 laborers rescued safe in Mana village avalanche chamoli news Mana village avalanche uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने ग्राम प्रधान को किया पद से निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई हरिद्वार जिले के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द उर्फ अकौढा मुकर्मतपुर की प्रधान बसंती देवी को पद से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

पं नारायण दत्त तिवारी जी की विकास परक सोच और दूरदर्शिता से ही आज उत्तराखण्ड स्वाभिमान के साथ खड़ा है – बल्यूटिया

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी जी की जन्मशती पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस दौरान संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेशप्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि तिवारी जी एक सच्चे देश भक्त, आदर्श पुरुष व […]

Read More