चमोली। उत्तराखंड के माणा गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहाड़ी से जबरदस्त हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन कैंप में रह रहे 55 मजदूरों में से 33 को सेना और आईटीबीपी ने रेस्क्यू कर लिया। जबकि 22 मजदूर अब भी लापता हैं।
रेस्क्यू के काम में लगातार हो रही बर्फबारी से खलल पड़ा। हिमपात के कारण सड़क बंद होने से प्रशासन की टीमें वहां नहीं पहुंच सकीं। यह हादसा बदरीनाथ से तीन किमी आगे और माणा गांव से एक किमी पहले माणा पास को जाने वाली बार्डर सड़क पर हुआ। यहां नर पर्वत के ऊपर से हिमस्खलन हुआ। जहां बर्फ गिरी वहां बीआरओ का श्रमिक कैंप है। इसमें बीआरओ की अधिकृत सड़क निर्माण कंपनी के 55 मजदूर मौजूद थे। हिमस्खलन की तेज आवाजें सुनकर शिविर में अफरा-तफरी मच गई। आईटीबीपी और सेना ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू करके कुल 33 मजदूरों को माणा स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती करा दिया।
सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बीआरओ और आईटीबीपी ने घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को माणा में ही सेना के अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से भी खोजबीन की कोशिश की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के लिए एसडीआरएफ की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है। दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। बदरीनाथ में लामबगढ़ तक करीब 35 किमी सड़क बर्फ से पटी हुई है। सड़क बंद होने से जिला प्रशासन और एसडीआएफ की टीम आगे नहीं बढ़ पा रही है। सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने की कोशिश जारी है। मौसम की स्थिति में सुधार होते ही एसडीआरएफ की हाईएल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर से निकटतम उपलब्ध स्थान पर उतारा जाएगा। शुक्रवार देर शाम तक बदरीनाथ में मौसम बेहद खराब था। यहां पूरे वातारण में धुंध छाई हुई है और बर्फबारी लगातार जारी है। मौसम ने 26 फरवरी की रात करवट बदली थी, तब से लगातार मौसम खराब बना हुआ है। क्षेत्र में दूरसंचार सेवाएं भी ठप हैं। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि लापता श्रमिकों की खोजबीन जारी है। एनडीआरएफ की टीम यहां आ गई है।प्रधानमंत्री कार्यालय से भी लगातार बचाव अभियान की जानकारी ली जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]