मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलो को मिली मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां बुधवार (आज) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।बैठक में कुल 19 प्रस्ताव रखे गए, जिन पर चर्चा के बाद सरकार ने कई नीतिगत और प्रशासनिक बदलावों को मंजूरी दी।

सबसे बड़ा फैसला पर्वतीय क्षेत्रों में चकबंदी से जुड़ा रहा। अब इन क्षेत्रों में स्वैच्छिक चकबंदी की जाएगी, जिसके लिए हर जिले में 10 गांवों का लक्ष्य तय किया गया है।इस प्रक्रिया में 75प्रतिशत ग्रामीणों की सहमति अनिवार्य होगी। चकबंदी की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी व किसी भी आपत्ति का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।

कैबिनेट ने राजस्व परिषद की समीक्षा अधिकारी सेवा नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी दी, जिसके तहत कंप्यूटर ज्ञान के साथ-साथ टाइपिंग स्पीड,माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और विंडोज की जानकारी को भी जरूरी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

राज्य में सगंध पौध केंद्र का नाम बदलकर अब “परफ्यूमरी अनुसंधान संस्थान” रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सुओ मोटू कोर्ट नई दिल्ली के तहत दो अतिरिक्त पद सृजित करने को भी मंजूरी मिली।

चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े कई अहम फैसले भी लिए गए। मेडिकल कॉलेजों में संविदा पर तीन साल की नियुक्तियों की प्रक्रिया अब सचिव स्तर पर तय होगी। साथ ही चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के ढांचे का पुनर्गठन करते हुए पदों की संख्या 29 से बढ़ाकर 40 कर दी गई है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 2009 से कार्यरत 277 कर्मचारियों को “समान कार्य, समान वेतन” देने का निर्णय भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

लैब टेक्नीशियन संवर्ग में भी बड़ा पुनर्गठन करते हुए 266 मेडिकल लैब टेक्निकल ऑफिसर के पद सृजित किए गए हैं। लोहाघाट स्थित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पदों को मंजूरी दी गई।

लघु जल विद्युत परियोजनाओं की नीति में संशोधन करते हुए डेवलपर की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी शून्य कर दी गई है। परियोजना केलिए अब डीपीआर की जगह प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होगी और फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद समय-सीमा तय की जाएगी।

अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के तहत नई शैक्षिक नियमावली को भी मंजूरी दी गई, जिसमें मान्यता प्रक्रिया, नवीनीकरण और मान्यता समाप्त करने के स्पष्ट नियम तय किए गए हैं।

पंचायत निर्माण कार्यों के लिए दी जाने वाली राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। साथ ही विधानसभा सत्र के सत्रावसान को भी मंजूरी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

फॉरेंसिक साइंस विभाग में 15 नए पदों के सृजन को हरी झंडी दी गई है। यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली में संशोधन करते हुए अब होम स्टे में कमरों की सीमा छह से बढ़ाकर आठ कर दी गई है और संचालक का वहीं रहना अनिवार्य किया गया है, साथ ही नवीनीकरण प्रक्रिया को स्वतः कर दिया गया है।

इसके अलावा उत्तराखंड राज्य चकबंदी कर्मियों की सेवा नियमावली 2026 को भी मंजूरी दी गई। ऊर्जा निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल में निदेशक चयन नियमों में बदलाव करते हुए “निदेशक मंडल में नियुक्त” शब्द हटाया गया है, जिससे अब बाहरी व्यक्ति भी निदेशक बन सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cabinet meeting chaired by Chief Minister Dhami dehradun news several important decisions were approved Several important decisions were approved in the cabinet meeting chaired by Chief Minister Dhami today uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कई अहम फैसलो की मंजूरी कैबिनेट बैठक देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More