कुमाऊं कमिश्नर के अचानक निरीक्षण पर आरटीओ दफ्तर पर मिली कई अनियमितताएं, दिए तत्काल कार्यवाही के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां कुमाऊं कमिश्नर ने अचानक आरटीओ दफ्तर में छापा मार किया निरीक्षण, तो दफ्तर में मिली कई सारी अनियमितताएं। इतना ही नहीं दफ्तर के बाहर शराब की बोतलें और गंदगी ने भी खोली आरटीओ ऑफिस की पोल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार (आज) जब कुमांऊ कमिश्नर ने आरटीओ दफ्तर में अचानक निरीक्षण किया तो उन्हें कार्यालय के स्वागत द्वार पर ही शराब की बोतलें (विभिन्न ब्रांड के 29 निप्स)और गंदगी देखने को मिली। जिसे देखकर कुमांऊ कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। कमिश्नर के आदेश पर आबकारी विभाग ने धारा 21/60 का अंतर्गत कार्यवाही कर एक को गिरफ्तार किया। कमिश्नर की छापेमारी देख मौके से आरटीओ के बाहर बैठने वाले दलाल फरार हो गए। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी के मौजूद न होने पर नाराजगी जताते हुए आरटीओ का स्पष्टीकरण मांगने के साथ आरटीओ के बाहर बिना लाइसेंस के चल रहा एक कॉमन सर्विस सेंटर( संचालक गौरव चावला) को अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  


इस दौरान कमिश्नर ने लाइसेंस बनवाने आए लोगों से बातचीत की और पूरी जानकारी ली। छापेमारी में आरटीओ परिसर के बाहर फास्ट फूड की दुकान शिवालिक रेस्टोरेंट में शराब की बोतलें भी मिली। जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान किया है। कमिश्नर ने आरटीओ परिसर में गंदगी देखने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन के अधिकारियों को भी ऐसे दफ्तरों में लगातार औचक निरीक्षण करना चाहिए जो जनता से जुड़े हुए हो। कमिश्नर ने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार लाने के निर्देश देने के साथ ही परिसर में लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की समय से नीलामी करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विमल कुमार पांडेय, नन्दकिशोर, तहसीलदार संजय सिंह सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Many irregularities found at RTO office on sudden inspection of Kumaon commissioner orders for immediate action Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More