प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा एवं अन्य दलों से जुड़े अनेको कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी युवाओं को बड़े पैमाने पर संगठन से जोड़ने के क्रम में देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा और अन्य दलों से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

कांग्रेस की नीतियों, नेतृत्व और विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। सभी नव–सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को महंगाई, बेरोज़गारी और अव्यवस्था के सिवा कुछ नहीं दिया, जबकि कांग्रेस ही उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और जनहित की सच्ची पक्षधर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

इस अवसर पर मदन लाल (प्रदेश अध्यक्ष, एससी विभाग), धर्मपाल घाघट (प्रदेश महासचिव, एससी विभाग), सोनू गहलोत (प्रदेश महासचिव, एससी विभाग) और करन घाघट (महानगर अध्यक्ष, एससी विभाग) सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस परिवार में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा गया कि हर नया साथी जनता की लड़ाई को और अधिक मज़बूती प्रदान करेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news dehradun news In the program organized at the State Congress Headquarters many people took membership of Congress many workers associated with BJP and other parties many workers associated with BJP and other parties took membership of Congress Program organized at the State Congress Headquarters uttarakhand news अनेकों लोगो ने ली कांग्रेस की सदस्यता उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस न्यूज देहरादून न्यूज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम भाजपा एवं अन्य दलों से जुड़े अनेको कार्यकर्ता

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More