एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव! शक्ति प्रदर्शन के दौरान विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को किया नियंत्रण में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में 27 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव से पहले छात्रसंघ अध्यक्ष पद के संभावित दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच शक्ति प्रदर्शन के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के छात्रों में मारपीट हो गई। इस झड़प में लात-घूंसे चले और कुछ छात्रों को मामूली चोटें भी आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में किया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

 

बताते चलें कुमाऊं के सबसे बड़े इस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है, जिसमें एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।कॉलेज प्रशासन ने चुनाव के दौरान लिंगदोह कमेटी के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, बावजूद कुछ छात्र नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

प्राचार्य एनएस बनकोटी ने कहा कि दोनों पक्षों की झड़प की रिपोर्ट पुलिस और शासन को भेजी जा चुकी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन 18 सितंबर से शुरू होने वाली चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dispute during show of strength fight between two parties Haldwani news MBPG College Student Union Election MBPG College student union elections! During the show of strength police brought the situation under control by lathicharge police lathicharged to control the situation two parties clashed uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव दो पक्षों के बीच मारपीट शक्ति प्रदर्शन के दौरान विवाद स्थिति नियंत्रण को  पुलिस ने किया लाठीचार्ज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More