तालाब किनारे मिलें नवजात की देखभाल में लगी नर्स

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। उत्तराखंड उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर में इंसानियत को शर्मसार और मां की ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तालाब के किनारे नवजात पड़ा मिला। इस ठंड में नवजात को इस तरह तालाब किनारे फेंकने वाले को जरा भी दया नहीं आई। नवजात की किलकारी सुन ग्रामीण एकत्रित हो गए। वही ग्रामीमों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब वह सुरक्षित और स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम ढकिया गुलाबो गांव के हरिचंद्र, बबलू व प्रमोद ने दोपहर 1:40 बजे गांव के उत्तर में स्थित तालाब के पास खेतों में शिशु के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने देखा कि एक कपड़े में नवजात लिपटा है। खबर फैलते ही गांव की महिलाएं व तमाम लोग वहां जमा हो गए। घनश्याम सैनी ने बताया कि जिस वक्त बच्चा उन्हें मिला ऐसा लग रहा था कि वह लगभग एक घंटे पहले जन्मा होगा। बच्चे की नाल भी नहीं कटी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  


ग्रामीणों ने टांडा पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नवजात को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल ले आई। नर्सों ने उसकी नाल काटी। बच्चा स्वस्थ है। पुलिस अब उसकी मां की तलाश कर रही है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा ने बताया कि नवजात को नर्सरी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां नर्सें उसकी देखभाल कर रहीं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More