हल्द्वानी की मुख्य सड़कों पर गश्त करेंगे गौ रक्षक दल के सदस्य

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। महानगर की मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं की वजह से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने नगर निगम के आयुक्त से नाराज़गी जताई थी। नगर निगम पर हाईकोर्ट की इस नाराज़गी पर गौ रक्षक दल का गठन किया है। जिसमें 20 कर्मचारी शामिल हैं जो कि नगर निगम क्षेत्र में मुख्य मार्गों में घूमने वाले गोवंश को मुख्य मार्गों से हटाने का काम करेंगे और जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी और साथ ही लोगों को परेशानी से भी निजात मिलने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि यह गौ रक्षक दल मोटरसाइकिल के माध्यम से रानीबाग से लेकर तीनपानी, रामपुर रोड में शीतल होटल तक, कालु सिद्ध मंदिर से ब्लॉक ऑफिस तक, कुसुमखेड़ा चौराहे से कमालुवागांजा मोड तक, लालडांठ से कॉल टैक्स काठगोदाम समस्त कैनाल रोड आदि का भ्रमण करते रहेंगे तथा गोवंश की स्थिति से अवगत कराएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि गौ रक्षक दल के सदस्य मुख्य मार्गाे से गौवंश को हटाएंगे भी और उन्हें गौशाला पहुंचाने में भी मदद करेंगे। नगर आयुक्त ने उम्मीद जताई है कि इस कोशिश से जहां आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जाएगा तो वहीं सड़क हादसों पर भी रोक लगेगी और लोगों को परेशानी से भी निजात मिल जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Members of Gau Rakshak Dal will patrol the main roads of Haldwani Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  प्रेम-प्रसंग : होम स्टे में […]

Read More