मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा कंपनी का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित, मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 119 (नया NH-534) के गुमखाल से सतपुली (किमी 175.00 से किमी 196.00) तक चल रही दो लेन पुनर्वास, उन्नयन व सुदृढ़ीकरण परियोजना से जुड़े मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (JV) का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

यह कार्रवाई 7 जून 2025 की रात को पोकलेन मशीन चालक और स्थानीय नागरिकों के बीच हुए विवाद और हत्या की घटना के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार, डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक की मृत्यु उस समय हो गई जब सड़क खोलने के दौरान विवाद बढ़ा और पोकलेन मशीन चालक ने उस पर हमला कर दिया।

मंत्री सतपाल महाराज ने इस मर्मांतक घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यदायी कंपनी को अपने कर्मचारियों के आचरण पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी थी, जिसमें वह विफल रही। इसके साथ ही यह भी पाया गया कि कंपनी द्वारा कई स्थानों पर कटाव के बाद मलबा हटाने में लापरवाही बरती गई है, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और यात्रियों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

लोक निर्माण मंत्री के सख्त रुख के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों ने कंपनी के अनुबंध को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति कर दी है। मामले की जांच जारी है और प्रशासन द्वारा उचित विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news M/s Kalyan-Shivalik Infra Company M/s Kalyan-Shivalik Infra Company blacklisted M/s Kalyan-Shivalik Infra Company contract suspended with immediate effect Minister Satpal Maharaj gave instructions on the orders of the Minister uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मंत्री के आदेश पर मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा कंपनी अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा कंपनी

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More