देहरादून। उत्तरकाशी जिले में 2500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।डीजीआरई चंडीगढ़ और मौसम विभाग ने जिले प्रशासन को हिमस्खलन की आशंका के मद्देनजर सतर्क किया है।
जिला प्रशासन के अनुसार तीन मार्च शाम पांच बजे से चार मार्च शाम पांच तक 24 घंटे के भीतर हिमस्खलन की आशंका है। अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। वाचर की तैनाती के साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।साथ ही आपातकालीन स्थिति को लेकर आपदा कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की है। उधर, देहरादून समेत छह जिलों में मंगलवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]