कुन्नूर में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सीडीएस रावत सहित कुल 14 लोग थे सवार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

तमिलनाडु। तमिलनाडु के कुन्नूर में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिता रावत, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत कुल 14 लोग सवार थे। फिलहाल इस बारे में अभी तक ऑफिसल जानकारी नहीं आयी है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। खबर के मुताबिक इसमें 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इन सभी को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। वहीं चौथे शख्स की तलाश की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि ऊटी पहुंचने से पहले कुन्नूर में घने जंगल में यह हादसा हुआ। वहीं इंडियन एयरफोर्स की तरफ से जानकारी दी गई कि, हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सेना और वायुसेना की टुकड़ियां पुलिस के साथ रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं और आसपास के इलाके में भी तलाश चलाया जा रहा है।

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। इस बात की पुष्टि इंडियन एयरफोर्स ने कर दी है। जिस जगह से हादसा हुआ वह जंगल का एरिया था। अभी तक 4 लोगों के शव बरामद होने की बात सामने आई है। सीडीएस बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थी। इसके अलावा एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे। खराब मौसम के वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है। एयर एंबुलेस को केंद्र सरकार ने तमिलनाडु भेज दिया गया जो गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली लाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Military helicopter crashes in Coonoor

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More