देहरादून। कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ गई। वह बैठक छोड़कर तुंरत अस्पताल पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। तभी अचानक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें बैठक छोड़कर जाना पड़ा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की बुधवार सुबह तबीयत खराब हो गई। इसके बाद निजी कार से उनको दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने की पर उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर एनएस बिष्ट के अनुसार कैबिनेट मंत्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सूचना पर दून अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर सत्यबली,वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमर उपाध्याय इमरजेंसी में पहुंच गए। उनकी हृदय और स्वांस संबंधित जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सीय परामर्श देकर इमरजेंसी से उनको छुट्टी दे दी गई। डॉ बिष्ट के अनुसार उनके गले में हल्का संक्रमण पाया गया है। अब उनकी हालत बेहतर है। हालांकि अस्पताल के बाद वह फिर कैबिनेट बैठक में पहुंच गए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई टिहरी। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के एक एनजीओ संचालक सीएसआर के फेर में जेल पहुंच गया। दिल्ली की एक सेवानिवृत्त बैंकर को छह हफ्ते डिजिटल अरेस्ट कर 22.92 करोड़ की ठगी की रकम में से 2.50 करोड़ इस एनजीओ के खाते में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी/चम्पावत। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार (आज) वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एक तेज रफ्तार थार ने राहगीर को रौंद दिया।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें 👉 बिना ई-केवाईसी के 1 नवंबर से राशन कार्ड पर नहीं मिलेगा सरकारी राशन जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे टीपी […]