झारखंड में नाबालिग से गैंगरेप, मारपीट कर जिस्म को नोंचा जानवरों की तरह  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले में एक बार फिर से गैंगरेप जैसी शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के ठेठईटांगर प्रखण्ड में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। ठेठईटांगर प्रखंड के रेंगारिह थाना क्षेत्र में हुई इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद दरिंदों ने नाबालिग के साथ मारपीट की और उसके जिस्म को जानवरों की तरह नोंच भी दिया। जिसके चलते गैंगरेप की पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख 80 हज़ार रुपये से अधिक की धनराशि ठगने के एक आरोपी को पुलिस ने किया राजस्थान से गिरफ्तार


प्राप्त जानकारी के अनुसार रेंगारिह थाना क्षेत्र की नाबालिग शुक्रवार को दोपहर एक बजे गांव की नदी की तरफ शौच करने गई थी। इसी दौरान तीन दरिंदों ने उसे दबोच कर उसके कपड़े फाड दिए और उसके साथ दरिंदगी दिखाते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद दुष्कर्मियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता के साथ मारपीट भी की। सूत्रों ने बताया कि दरिंदों ने पीड़िता को जान से मारने का प्रयास भी किया, जिससे पीड़िता की हालत खराब हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपनी बड़ी बहन को कपड़े लेकर घटनास्थल पर बुलाया। जब उसकी बहन कपड़े लेकर गई उसकी स्थिति देखी तो हालात समझते ही वह तुरंत पीड़िता को घर ले आई। घर आने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। शनिवार की सुबह थोड़ी देर होश आने पर उसने आपबीती घर वालों को बताई उसके बाद फिर वह बेहोश हो गई। घटना से पीड़िता काफी डरी सहमी दिखी, जिसके बाद उसके घर वाले उसे सदर अस्पताल लेकर आए। पीड़िता के सदर अस्पताल आने के बाद मामला पुलिस तक पंहुचा। सदर अस्पताल में पीड़िता की जांच करने के बाद डाॅक्टर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत एडमिट करते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया है। डाॅक्टरों के अनुसार पीड़िता की स्थिति बहुत दयनीय और गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर पर जगह जगह नाखून से नोचने के घाव मौजूद हैं। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल पंहुच कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर पतरस बरवा खुद अस्पताल पंहुच कर पुलिसिया अनुसंधान अपने निगरानी में करवा रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरतापूर्वक लेकर अनुसंधान कर रही है। इस घटना के दोषियों को निश्चित रूप से कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: beaten and stripped like animals crime news Jharkhand news Minor gang-raped in Jharkhand

More Stories

Jharkhand

झारखण्ड के साहिबगंज जिले में गंगा नदी में पलटी 31 लोगों से भरी नाव, एक युवक की लाश बरामद तीन की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   साहिबगंज। झारखण्ड के साहिबगंज जिले में शनिवार (आज)सुबह 31 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे में चार युवक नदी में डूब गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन युवक अब भी लापता हैं।    […]

Read More
Jharkhand

झारखंड के देवघर में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता     देवघर। झारखंड के देवघर में मंगलवार (आज) सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चल रही कावड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना में 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर […]

Read More
Jharkhand

जादू-टोना करने के संदेह में दो विधवा महिलाओं की कुछ लोगो ने कर दी दर्दनाक हत्या

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   झारखंड।  यहां पूर्वी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में दो महिलाओं की दर्दनाक हत्या कर दी गई। मामले में मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।    एसपी (ग्रामीण) रिषर्भ गर्ग ने बतायाकि पुरुलिया गांव के श्रीमतडीह टोला के कुछ लोगों […]

Read More