नाबालिग किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता


हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के लक्सर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां स्कूल से लौट रही 13 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने हवस का शिकार बना लिया। किशोरी के माता-पिता नहीं है। वह अपनी दादी के साथ रहती है। दादी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग 12 दिसंबर को स्कूल से घर आई तो वो वह डरी सहमी थी और उसने अपने घर में कुछ नहीं बताया। लेकिन जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो उससे पूछा गया कि क्या हुआ तब उसने बताया की जब वो स्कूल से आ रही थी तब रास्ते में गांव के दो लड़कों ने उसे जबरदस्ती बाइक में बैठाया और खेतों में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

लड़की की दादी के अनुसार उन युवकों ने बच्ची की वीडियो भी बनाई, और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है। इस मामले में महिला दरोगा ने किशोरी का बयान दर्ज कर लिया हैं। वही दादी की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की दादी की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More