युवक द्वारा घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उधमसिंह नगर। यहां एक युवक द्वारा घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान लड़की घर में अकेली थी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया युवक बिलासपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

प्राप्त समाचार के मुताबिक पीड़िता की मां ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा गया है कि 30 जून की सायं उसकी नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। माता पिता घर से बाहर काम पर गए हुए थे। इसी बीच हैप्पी पुत्र बलवत सिंह निवासी रतनपुरा बिलासपुर रामपुर मौका देख कर उसके घर में घुस गया और उसकी लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा तथा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घर में आये तो उन्होंने लड़की को निर्वस्त्र पाया। घटना के बाद लड़की बहुत डरी और सहमी हुई थी। जब आरोपी युवक हैप्पी मौका देखकर भाग रहा था तो वहां खड़े लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक हैप्पी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Minor girl raped by youth entering the house police filed a case against the accused US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More