नाबालिग किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, नाबालिग आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हल्दूचौड़ में एक 16 साल की नाबालिग किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि पीड़ित और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं।

 

जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी की मां का पहले ही देहांत हो चुका है। वह अपनी तीन बहनों और पिता के साथ रहती है। बीते दिनों अचानक किशोरी के पेट में तेज दर्द उठने पर परिजन उसे सामान्य बीमारी समझकर आनन-फानन में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों द्वारा जब किशोरी का मेडिकल चेकअप किया, तो पता चला कि किशोरी गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) हो रही है।दर्द असहनीय होने के कारण डॉक्टरों को तुरंत उसका प्रसव कराना पड़ा। किशोरी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

जानकार सूत्रों के अनुसार पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। बदनामी और डर के मारे किशोरी ने यह बात अपने पिता या बहनों को नहीं बताई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित किशोरी और आरोपी किशोर दोनों ही नाबालिग हैं। परिजनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news Minor girl gives birth to a child; Case Registered Under POCSO Against Accused Minor Minor Teenager Becomes a Mother uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नाबालिग किशोरी बनी माँ लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More