लापता किशोरी का शव नौ दिन बाद मिला जंगल में, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटली निवासी लापता किशोरी का शव मंगलवार को नौ दिन बाद संदिग्ध हालात में जंगल में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वह 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन तब से वापस नहीं लौटी थी। 22 सितंबर को परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन किशोरी की खोजबीन में लगे हुए थे। मंगलवार को जंगल में परिजनों को उसका शव सड़ी-गली हालात में पड़ा मिला।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संग्दिध लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चला पाएगा। साथ ही परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Missing teenager's body found in the forest after nine days nainital news police sent for post-mortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More