देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने की बैठक   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के अंतर्गत आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित विशाल छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार (आज) हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
 
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों,जिम्मेदारियों के निर्धारण, परिवहन व्यवस्था एवं अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
 
इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज़ को सीधे सुनने एवं उनके विचारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच है। कहा कि आज का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, नवाचार, उद्यमिता तथा भविष्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखना चाहता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से उसे खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। कहा कि यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर-राजनीतिक (Non-Political) है। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं होगी, बल्कि छात्रों के भविष्य, उनकी समस्याओं,सुझावों और अपेक्षाओं पर सार्थक संवाद किया जाएगा।
 
विधायक सुमित ने कहा कि कार्यक्रम में 30 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है तथा सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
 
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस पहल के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि देशभर के छात्रों की आवाज़ सुनने और उन्हें लोकतांत्रिक संवाद का मंच उपलब्ध कराने की यह एक सराहनीय पहल है।
 
बैठक के अंत में विधायक सुमित हृदयेश ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि उत्तराखंड के विद्यार्थी बड़ी संख्या में इस महत्वपूर्ण संवाद का हिस्सा बन सकें।
 
दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, हल्द्वानी महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, एन.बी. गुणवंत, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, हेम पांडे, जाकिर हुसैन, जगमोहन बगड़वाल, गोविंद बगड़वाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, पुष्पा सम्मल, कमला सनवाल, राजो टंडन, विमला सांगुड़ी, भागीरथी बिष्ट, भगवती बिष्ट, मलय बिष्ट, पार्षद पंकज त्रिपाठी, हेमंत साहू, मुकुल बल्यूटिया, मो. गुफरान, नितिन भट्ट, मनु गोस्वामी, लक्ष्मीकांत सहित समस्त सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Chhatraon Ki Goonj' programme organised in Dehradun 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani news Hindi News MLA Sumit Hridayesh held a meeting regarding the preparations for the 'Chhatraon Ki Goonj' programme organised in Dehradun MLA Sumit Hridayesh held a meeting regarding the preparations for the programme News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More