विधायक की बहन ने दूसरी बहन पर जबरन वसूली करने और एक करोड़ रुपये की मांग के आरोप में कराई एफआइआर दर्ज

ख़बर शेयर करें -

  

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां विधायक प्रदीप बत्रा की एक बहन ने दूसरी बहन पर जबरन वसूली करने और विधायक भाई से एक करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में एफआइआर दर्ज करायी है। मांग पूरी नहीं होने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा की बहन अंजू डाबर निवासी पालम विहार, गुरुग्राम, हरियाणा ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनकी बहन मंजू कपूर और पति अनिल कुमार निवासी रुड़की उनके विधायक भाई प्रदीप बत्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया कि उनके पिता रामप्रकाश बत्रा का एक मकान था। पिता की मौत के बाद भाई प्रदीप बत्रा ने मेहनत से संपत्ति बनाई। पिता की संपत्ति मां के नाम थी। वर्ष 2018 में मां की मौत हो गई थी। इस बीच भाई प्रदीप बत्रा ने बहन मंजू कपूर को कभी 10 लाख रुपये को कभी पांच लाख रुपये दिए। कई बार मदद भी की। हम दोनों बहनों ने 19 मार्च 2019 को रुड़की तहसील में आकर मां की संपत्ति भाई प्रदीप बत्रा के नाम करने का शपथ पत्र दिया था

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

 अब बहन और उसके पति भाई प्रदीप बत्रा से एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे न देने पर प्रदीप बत्रा और उनकी पत्नी व बच्चों को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अंजू डाबर के मुताबिक उनके भाई ने उन्हें यह बात बताई। सिविललाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

विदित रहे कि मंजू कपूर ने कुछ दिन पहले विधायक प्रदीप बत्रा पर धोखाधड़ी कर संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसीजेएम कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराने के आदेश भी सिविललाइंस कोतवाली पुलिस के नाम कराए थे। कोर्ट ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदे दिए थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल ने बताया कि इस मामले में अदालत ने स्टे दिया है। इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं है। परंतु पारिवारिक विभाग के इस मामले को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: MLA's sister files FIR against other sister for extortion and demand of Rs 1 crore rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More