कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव और ब्रह्मपुरी में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से करीब 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई मरीजों को जिला हॉस्पिटल में तो कई को कांगड़ी के पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की और अस्पताल को स्टैंडबाई मोड पर रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन


उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और ये सामान्य फूड प्वाइजनिंग की घटना है, मरीजों को जल्द हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में 37 मरीज और मेला हॉस्पिटल में 35 मरीजों को भर्ती किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाएं हर साल देखने को मिलती हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पर्व पर अब फूड सेफ्टी विभाग की टीम पहले ही खाद्य पदार्थों की जांच करेगी।

दरअसल, कुट्टू के आटे को उपवास के दौरान उपयोग में लाया जाता है, इसलिए नवरात्रि के सीजन में लोग ज्यादा कुट्टू के आटे से बने पकवानों का सेवन करते हैं। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के गाजीवाला में लोगों ने बीते दिन यानी नवरात्रि के पहले दिन व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे। इस मामले में श्यामपुर थाना क्षेत्र के एसएचओ अनिल चौहान ने बताया कि हरिद्वार के कांगड़ी स्थित एक दुकान से यह आटा लिया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। लोग बीते रात से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। अब तक ये संख्या 100 तक पहुंच गई है, यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। वहीं हरिद्वार के फूड इंस्पेक्टर आरएस पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम विभिन्न जगहों पर कुट्टू के आटे के सैंपल ले रही है। हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने कहा है इस संबंध में हरिद्वार फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को सभी जगहों पर सैंपलिंग के आदेश दिए हैं। साथ ही कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह कुट्टू का आटा आया कहां से है। इसके बारे में जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More