हल्द्वानी की शांति भंग मामले में 50 से अधिक अराजक और उपद्रवी पुलिस की नजर में, जल्द होगी गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रखी – एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी 

हल्द्वानी। रविवार देर रात हुए उपद्रव के मामले में एसओ बनभूलपुरा सुशील जोशी की तहरीर के आधार पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 40–50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

ज्ञात हो कि बरेली रोड स्थित उजाला नगर क्षेत्र में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान कुछ हिंदूवादी संगठन भी पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच भीड़ में मौजूद कुछ अराजकतत्वों ने एक होटल, दुकानों और सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पथराव व तोड़फोड़ की घटनाओं के कारण लोगों ने सुरक्षा के चलते अपनी दुकानें बंद कर दीं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी ने चार सीओ, सभी थानाध्यक्षों, पुलिस बल तथा पीएसी को मौके पर तैनात कर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट,एसपी सिटी क्राइम सहित वरिष्ठ अधिकारी भी रात में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग उग्र हो गए, जिसके बाद हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कई युवकों को हिरासत में भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

जांच में जुटी पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक कुत्ता मांस का टुकड़ा ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बावजूद हिंदूवादी संगठनों ने मामले की विस्तृत जांच की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

एसओ बनभूलपुरा की तहरीर के अनुसार, शमा रेस्टोरेंट, आसपास की दुकानों, सड़क पर खड़ी गाड़ियों तथा पीली कोठी क्षेत्र की दुकानों पर लगभग 40–50 अज्ञात लोगों ने मिलकर पथराव किया। स्थानीय टैम्पो चालकों और अन्य लोगों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे शहर में अफरा-तफरी व दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

पुलिस ने लोक व्यवस्था भंग करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि उपद्रवियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर अवशेषों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है – एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 50 से अधिक अराजक और उपद्रवी पुलिस की नजर में arrests will be made soon crime news Haldwani news Haldwani's peace breach case In the case of breach of peace in Haldwani more than 50 miscreants and rioters are under the police's radar uttarakhand news अराजक और उपद्रवियों की जल्द होगी गिरफ्तारी उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज हल्द्वानी की शांति भंग मामला हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More