एलपीजीसे भरे टैंकर में धमाके से आठ से अधिक लोगो की मौत के साथ ही पैतिस से ज्यादा लोग झुलसे गंभीर रूप से 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

जयपुर। यहां शुक्रवार की सुबह अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने LPG से भरे टैंकर में धमाका हो गया।धमाके के बाद आग इतनी भीषण फैली कि करीब 30 से ज्यादा वाहन चपेट में आ गए और आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। इस हादसे में 8 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए जबकि 35 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ जब एक LPG से भरा टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास टैंकर यू-टर्न लेने की कोशिश कर रहा था, तभी जयपुर से आ रहा एक ट्रक टैंकर से टकरा गया। टक्कर के बाद धमाका हुआ और गैस का रिसाव होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। गेल इंडिया लिमिटेड के डीजीएम (फायर एंड सेफ्टी) सुखांत कुमार सिंह के अनुसार एलपीजी का रिसाव होने से पूरा क्षेत्र आग के गोले (फायर बॉल) में बदल गया। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर गेल की पाइपलाइन भी गुजर रही थी लेकिन शुक्र है कि उस पर कोई असर नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे के कारणों की जानकारी ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Jaipur News more than eight people died due to explosion More than eight people died due to explosion in LPG filled tanker and more than thirty five people got seriously burnt more than thirty five people got burnt. seriously Tanker filled with LPG

More Stories

राजस्थान

सीआईडी/पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी 60 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    श्री गंगानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए भेजी गई 12 किलो हेरोइन की खेप बरामद कर तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया है।इस संयुक्त ऑपरेशन में सीआईडी, पुलिस और बीएसएफ की टीमों […]

Read More
राजस्थान

धर्म के उत्थान व अधर्म के विनाश के लिए यथासामर्थ्य, यथासंभव योगदान अवश्य दें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    भरतपुर/कामां। तीर्थराज विमल कुण्ड स्थित श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एंव श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के उत्थान व अधर्म […]

Read More
राजस्थान

शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद लेकर फरार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   सीकर। सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शादी के महज 25 दिन बाद दुल्हन अपने ससुराल से भाग गई।अब पति ने अपनी पत्नी पर लाखों रुपए के गहने और एक लाख रुपए नकद चोरी करने का आरोप लगाते पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया […]

Read More