दो बच्चो की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया कत्ल

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। खटीमा कोतवाली क्षेत्र में अवैध सबंधो के चलते दो मासूम बच्चो की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल कर उसके शव को घर के पास ही दफना दिया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगो की सूचना पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने गड्ढे में दफनाए गए शव को बरामद कर लिया है।

हत्या की इस पूरी वारदात के अनुसार खटीमा के ग्राम कुंआखेड़ा में 13 फरवरी को घर से लापता 30 वर्षीय भगीरथ राणा के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा खटीमा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। शनिवार के सवेरे पुलिस को गुमशुदा भागीरथ राणा के परिजनों द्वारा बताया गया कि कुआं खेड़ा गांव में नहर के किनारे गड्ढे में एक शव दबा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। शव की पहचान 13 फरवरी से गुमशुदा भागीरथ राणा के रूप में भागीरथ के परिजनों द्वारा की गई। पुलिस नेेे मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर नितिन नवीन की अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन 


हत्या की वारदात की सूचना पर खटीमा पहुंची एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक भागीरथ राणा की पत्नी राजनंदनी का अवैध संबंध गाँव के ही संकेत राणा से था। जिसकी जानकारी मृतक भगीरथ को हो गयी थी। प्रेम की राह में रोड़ा बनते देख पत्नी राजनंदनी और उसके प्रेमी संकेत ने भागीरथ को हटाने के लिए योजना बनाई। 13 तारीख की शाम को संकेत और भगीरथ की पत्नी राजनंदनी ने उसे घर के पास के ही नाले के पास बुला कर भगीरथ का गला दबाया और पत्थर से सर में मार कर उसकी हत्या कर दी।साथ ही शव को गड्ढे में दबा दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 ,201 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही हत्या के आरोपी संकेत व राज नंदनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में किया मनोनीत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More