चमोली। जिले के ब्लॉक पोखरी के पोगठा गांव में एक महिला का सामाजिक बहिष्कार इसलिए कर दिया गया क्योंकि उसके बेटे पर किसी व्यक्ति की हत्या का आरोप है। स्थिति यह है कि महिला न तो दुकानों से सामान खरीद पा रही है न सार्वजनिक स्थानों पर जा पा रही है। यही नहीं उसे सार्वजनिक वाहनों में बैठने से भी वंचित कर दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत एसडीएम पोखरी अबरार अहमद से की। एसडीएम ने बैठक कर ग्रामीणों से सामाजिक बहिष्कार तुरंत वापस लेने के निर्देश दिए।
विकासखंड पोखरी के पोगठा गांव निवासी कमला देवी पत्नी हरीश लाल ने एसडीएम को बीते पांच जून को एक प्रार्थनापत्र सौंपते हुए कहा कि उत्तम लाल पुत्र जसपाल की 11 नवंबर 2024 को पीटकर हत्या हो गई और उसके बेटे हिमांशु पर व्यक्ति की हत्या का आरोप है। बेटा अभी जेल में है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मगर इस घटना के बाद से उनके मोहल्ले के लोगों ने बैठक कर उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पास किया और उसे ग्राम पंचायत को भेज दिया। कहा कि उसके परिवार कोजंगल में नहीं जाने दिया जा रहा है। साथ ही दुकानों से सामान खरीदने, सार्वजनिक स्थानों और सार्वजनिक वाहनों में बैठने से भी वंचित कर दिया है। उन्होंने एसडीएम से इस सामाजिक बहिष्कार को समाप्त करवाने की गुहार लगाई।
एसडीएम अबरार अहमद ने मंगलवार को तहसील सभागार में ग्रामीणों की बैठक बुलाई। एसडीएम ने कहा कि हम लोकतांत्रिक देश में हैं, यहां सबको संविधान के तहत मौलिक अधिकार और जीने के अधिकार है। कोई किसी के अधिकार को नहीं छीन सकता। कहा कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है, न्यायालय इस मामले में सजा तय करेगा। एसडीएम ने ग्रामीणों से तत्काल कमला देवी के सामाजिक बहिष्कार को वापस लेने और उसे गांव में सारी सुविधाएं देकर सम्मान से जीने देने के निर्देश दिए।
बैठक में ग्रामीणों ने सकारात्मक रुख दिखाया। इस दौरान पोखरी व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, पोखरी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, एसआई दलवीर सिंह, पोगठा की निवर्तमान प्रधान पुष्पा देवी, रमेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, राजमोहन नेगी, पीड़िता कमला देवी, उनकी पुत्री हेमा, अधिवक्ता देवेंद्र बर्त्वाल मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि जल्द गांव में तहसीलदार की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी, जिसमें पीड़ित पक्ष के साथ सभी गांव के लोग मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी की मौजूदगी में सामाजिक बहिष्कार वापस लिया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]